डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग कैसे रोके Hindi?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 11:44

सी सेक्‍शन के बाद वैजाइनल डिस्‍चार्ज या ब्‍लीडिंग होना आम बात है। प्रेगनेंसी के बाद शरीर से एक तरह का डिस्‍चार्ज होता है जिसे लोचिआ कहते हैं। ऑपरेशन के बाद टांके वाली जगह से थोड़ी मात्रा में स्राव होना नॉर्मल बात है। हालांकि, अगर कुछ दिनों में स्राव रुक नहीं रहा है तो आप डॉक्‍टर को दिखाएं।


प्रेगनेंसी में शिशु के विकास में मदद करने वाले गर्भाशय में मौजूद अतिरिक्‍त रक्‍त और ऊतक लोचिया के रूप में शरीर से बाहर निकलते हैं।

सिजेरियन के बाद कब तक होती है ब्‍लीडिंग
ऑपरेशन के बाद रिकवर होने का ही एक हिस्‍सा है ब्‍लीडिंग। प्रेगनेंसी के बाद शरीर में बचे म्‍यूकस, खून और ऊतक योनि के जरिए बाहर है। इस डिस्‍चार्ज को लोचिया कहते हैं। आपका डिलीवरी के बाद छह सप्‍ताह तक लोचिया आ सकता है लेकिन इसका रंग और मात्रा समय के साथ हल्‍के होते चले जाते हैं। ऑपरेशन के टांके से आपको गुलाबी या पतला या स्राव होता हुआ भी दिख सकता है।

सी सेक्‍शन के बाद वैजाइनल डिस्‍चार्ज या ब्‍लीडिंग होना आम बात है। प्रेगनेंसी के बाद शरीर से एक तरह का डिस्‍चार्ज होता है जिसे लोचिआ कहते हैं। ऑपरेशन के बाद टांके वाली जगह से थोड़ी मात्रा में स्राव होना नॉर्मल बात है। हालांकि, अगर कुछ दिनों में स्राव रुक नहीं रहा है तो आप डॉक्‍टर को दिखाएं।


प्रेगनेंसी में शिशु के विकास में मदद करने वाले गर्भाशय में मौजूद अतिरिक्‍त रक्‍त और ऊतक लोचिया के रूप में शरीर से बाहर निकलते हैं।वैजाइनल ब्‍लीडिंग होने पर क्‍या करें
अगर आपको ऑपरेशन के बाद ब्‍लीडिंग हो रही है जो सैनिटरी पैड्स का इस्‍तेमाल करें। पहले कुछ दिनों में आपको अधिक पैड इस्‍तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है। समय के साथ ब्‍लीडिंग हल्‍की होती चली जाएगी। सी सेक्‍शन या नॉर्मल डिलीवरी के बाद टैंपोन का इस्‍तेमाल न करें। जब तक डॉक्‍टर न कहें, तब तक टैंपोन का प्रयोग करने से बचें।
ऑपरेशन के बाद स्‍तनपान से ब्‍लीडिंग कम होने में मदद मिल सकती है। स्‍तनपान के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियों और आसपास की रक्‍त वाहिकाओं के सिकुड़ने की वजह से ऐसा होता है।
रिकवरी के दौरान ज्‍यादा काम न करें और भारी सामान उठाने से भी बचें।

चीरे वाली जगह से ब्‍लीडिंग
सी सेक्‍शन के बाद शुरुआती दिनों में चीरे वाली जगह से स्राव हो सकता है लेकिन इसमें ब्‍लीडिंग नहीं होगी। इस जगह को साफ रखें।
डिलीवरी के बाद पहले कुछ दिनों तक डॉक्‍टर इस हिस्‍से को सूखा रखने और पानी से बचाने की सलाह देते हैं। इस पहली बार पानी डालने से पहले डॉक्‍टर से बात जरूर करें।


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info